तीन बाल श्रमिक मुक्त

सरस् संगम(कार्यलय) बेतिया/सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया : श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों की टीम ने शहर के मीना बाजार और सोवाबाबू चौक पर छापेमारी कर विभिन्न दुकानों में काम कराए जा रहे तीन बाल श्रमिकों को मुक्त करा लिया है। छापेमारी 28 नवंबर को की गई। मामले में नगर थाना में तीन दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि पवन कुमार गुंजन, नीरज कुमार व श्रवण साह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बताया जाता है कि श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों की टीम मीना बाजार के हरिबोल ड्रेसेस, नीरज कपड़ा दुकान व लाल बाजार के श्रवण चाट हाउस मे छापेमारी की। इस दौरान देखा कि वहां बाल श्रमिकों से काम कराया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM