शौचालय भुगतान को ले लाभुको ने काटा बवाल । ------चार माह से शौचालय बना प्रखंड का चक्कर लगाने को विवश लाभार्थी ।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- नौतन । सरकार द्वारा संचालित लोहिया स्वच्छता अभियान नौतन प्रखंड मे दम तोड़ता नजर आ रहा है।सोमवार को सैकड़ो लाभार्थियों ने प्रखंड मुख्यालय पहुच पदाधिकारी से लेकर प्रमुख कार्यालय का भी घेराव कर रोष जताया।डबरिया पंचायत के जीविका की सी एम शहाना खातुन ,झखरा की रंजू देवी शिवराजपुर पंचायत के प्रीती कुमारी , लाभार्थी सैतुन खातुन ,सलेया खातुन,हिरिया देवी ,आशा देवी ,सौबैदा खातुन,रामावती देवी,शुसमावती देवी ,शुशीलावती देवी ,आशा देवी गायत्री देवी,लालमुनी देवी,आदि ने बताया कि विगत चार माह शौचालय बनाये हो गये लेकिन अभी तक भुगतान की राशि लाभार्थियों के खाते मे नही जा पाई है।राशि भुगतान के लिए सभी लाभार्थी प्रति दीन प्रखंड का चक्कर लगाते थक गये है लेकिन केवल पदाधिकारी द्वारा आश्वासन ही दिया जा रहा है ।सभी लाभार्थी कर्ज लेकर शौचालय निर्माण कराये और भुगतान के लिए कई बार प्रखंड मे शोर शराबा भी किया गया लेकिन आज चार माह बित जाने के बाद भी भुगतान नही हो पा रहा है ।शौचालय निर्माण का आवेदन भी कार्यालय से गायब हो जाना भी सरकारी कर्मियों के उपर सवालिया निशान उठता है।लाभार्थियों ने कहा कि सरकार का यह योजना नौतन प्रखंड मे केवल कागजी खानापुर्ती मे सिमट कर रह गया है जिससे आये दीन शौचालय निर्माण भुगतान के लिए शोर शराबा होता रहता है।जदयू के जिला महासचिव नंदकिशोर कुशवाहा ने कहा कि इस संबंध मे जिला पदाधिकारी से बात कर भुगतान करने की बात कही जाएगी।वही प्रमुख पति मजहर हुसैन ने कहा कि शौचालय लाभार्थियों का भुगतान जल्द नही होता है तो इसकी शिकायत जिला स्तर पर की जाएगी ।उपप्रमुख पति विवेक कुमार ने बताया कि लाभार्थियों का भुगतान अगर जल्द नही होता है तो उपर तक इसकी शिकायत की जाएगी।वही वीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि भुगतान पर कार्य चल रहा है बहुत जल्द भुगतान हो जाएगा ।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM