एस एस न्यूज (कार्यालय) दिल्ली/ ग्रेटर नोएडा
BY Dr Umesh Chhonker..
SP BSP RLD Alliance (गठबंधन) की सीटों का बंटवारा हुआ फाइनल, जानें- कौन प्रत्याशी कहां से लड़ेगा लोकसभा चुनाव 2019...
लखनऊ/ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और बसपा सुप्रीमो मायावती के बीच गठबंधन पर सहमति बन गई है। सूत्रों की मानें तो सपा-बसपा के बीच 37-37 सीटों के बंटवारे की बात फाइनल हुई है। दो सीटें कांग्रेस को, दो सीटें रालोद को और दो सीटें भाजपा के संभावित बागियों को देने की बात कही जा रही है। पिछले चुनाव परिणामों के आधार पर ही सपा-बसपा के बीच सीटों का बंटवारा किया गया है। आइए जानते हैं कि गठबंधन की स्थिति में सपा-बसपा गठबंधन (SP-BSP Alliance) प्रत्याशी किन-किन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे
लोकसभा चुनाव 2019 में सपा-बसपा के बीच जिन 37-37 सीटों के बंटवारे की बात कही जा रही है। उनमें से ज्यादातर वह सीटें शामिल हैं, पिछले आम चुनाव में जिन पार्टी के प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे थे। लोकसभा चुनाव 2014 में बहुजन समाज पार्टी का कोई भी प्रत्याशी चुनाव नहीं जीता था, बावजूद 34 सीटों पर बसपा प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे थे। वहीं, 2014 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पांच प्रत्याशी चुनाव जीते थे और 31 प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे थे। इस चुनाव में सपा को 22.2 फीसदी और बसपा को करीब 20 फीसदी वोट मिले थे।
सपा को मिलेंगी यह सीटें
कन्नौज, बदायूं, मैनपुरी, आजमगढ़, फिरोजाबाद, इलाहाबाद, अमरोहा, आंवला, बागपत, बहराइच, बलिया, बरेली, बस्ती, बिजनौर, एटा, इटावा, फैजाबाद, फर्रुखाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, झांसी, कैराना, कैसरगंज, कौशाम्बी, लालगंज, मुरादाबाद, नगीना, फूलपुर, पीलीभीत, रामपुर, संभल, श्रावस्ती और उन्नाव।
बसपा इन सीटों पर लड़ेगी चुनाव
आगरा, अकबरपुर, अलीगढ़, अंबेडकरनगर, बांदा, बांसगांव, भदोही, बुलंदशहर, चंदौली, देवरिया, धौरहरा, डुमरियागंज, फतेहपुर, फतेहपुर सीकरी, घोषी, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, खीरी, मछलीशहर, महाराजगंज, मेरठ, मिर्जापुर, मिश्रिख, मोहनलालगंज, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, रॉबर्ट्सगंज, सलेमपुर, संतकबीर नगर, शाहजहांपुर, सीतापुर, और सुलतानपुर/
15 जनवरी को हो सकती है अधिकारिक घोषणा
यह वह सीटें हैं, 2014 के लोकसभा चुनाव में जिन पर सपा-बसपा प्रत्याशी ने या तो जीत दर्ज की थी, यह फिर पार्टी प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे थे। सूत्रों की मानें तो इसी आधार पर ही सपा-बसपा के बीच सीटों का बंटवारे की बात चल रही है। भले ही एक-दो सीट इधर-उधर हो सकती हैं। फिलहाल ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं, लेकिन सीटों के बंटवारे की अधिकारिक घोषणा 15 जनवरी ( मायावती के जन्मदिन पर) को हो सकती है।

No comments:
Post a Comment