नाली के निर्माण को लेकर शुरू हुए विवाद में एक शख्स की मौत :

एस एस न्यूज कार्यालय (दिल्ली) ग्रेटर नोएडा
BY Dr Umesh Chhonker.. 

                                   
 गाजियावाद / नाली के निर्माण को लेकर शुरू हुए विवाद में एक शख्स की मौत हो गई! गाजियाबाद के घंटाघर कोतवाली इलाके में नाली को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ गया कि दो पक्षों में हुए झगड़े के दौरान एक अधेड़ के सर में गंभीर चोट लग गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हालाकि इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद से पीड़ित परिवार द्वारा दूसरे पक्ष के कुल 4 लोगों के खिलाफ नामजद  रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
गाजियाबाद की घंटाघर कोतवाली के अंतर्गत द्वारकापुरी मोहल्ले में रहने वाले 55 वर्षीय इकराम कुरैशी अपने परिवार के साथ काफी समय से रह रहे थे इनके घर के बाहर नाली का निर्माण कराया जा रहा था। लेकिन इन्होंने और उनके बेटे साहेब ने इस नाली का विरोध किया। जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने इस पर झगड़ा करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि आपस में पत्थरबाजी भी होने लगी।
उधर दूसरे पक्ष के लोगों ने इकराम कुरैशी को जोर से धक्का दे दिया,जिसके बाद उसका सर जमीन पर जा लगा जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन देर रात इलाज के दौरान इकराम कुरैशी ने दम तोड़ दिया।
इस पूरे मामले में एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि घंटाघर कोतवाली इलाके के द्वारकापुरी मोहल्ले में नाली का निर्माण कराया जा रहा था इसी दौरान दो पक्षों में झगड़ा हुआ जिसमें 55 वर्षीय ग्राम धक्का-मुक्की में जमीन पर गिर गया उसके सर में गंभीर चोट आई जिसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया है पीड़ित परिवार द्वारा चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी /

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM