मोबाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष बने गोविंद कनोडिया




बगहा(प0च0) बगहा के मोबाइल फोन विक्रेताओं ने एक एसोसिएशन का गठन किया। जिसका नाम बगहा मोबाइल एसोसिएशन के रूप में रखा। वही एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद कनोडिया को सर्वसम्मति से चुना गया। साथ ही उपाध्यक्ष के रूप में श्रवण कुमार, सचिव नीतीश तुलशयाब, कोषाध्यक्ष ध्रुव किशोर तथा मीडिया प्रभारी सुशील कुमार सोनी व ऑडिट प्रभारी के रूप में दुर्गाशंकर मिश्रा को सर्वसम्मति से चुना गया।


बताते चले कि रविवार को भार्गवी काम्प्लेक्स में मोबाइल रिटेलरों की बैठक हुई। जिसमें मोबाइल एसोसिएशन का गठन किया गया। जिसमे एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद कनोडिया ने बताया कि बगहा के मोबाइल विक्रेताओ में एकता नही होने के कारण एक समान को जगह- जगह के दुकानों में तरह तरह के दामो में बेचा जा रहा है। वही कुछ दुकानदारों का कहना है कि उनके दुकान पर कुछ दबंग किसिम के ग्राहकों का भी आना- जाना है। जिससे मोबाइल के किम्मत में अंतर होने से दुकानदारों को काफी परसानी झेलना पड़ता है इन्ही सब बातों को देखते हुए बगहा के कुछ पुराने दुकानदारो ने एकता व संग़ठन बनाने की निर्र्य लिया। दुकानदारों में से मौके पर चंचल कुमार, मधुसूदन कुमार, रिंकू कुमार, रोहित कुमार, मुकेश कुमार, अवतार कुमार, दिलीप कुमार, विवेक कुमार, रंजन कुमार, श्रवण कुमार, ध्रुव किशोर, रजनीश कुमार, गोविंद कुमार, अरुण कुमार, संतोष कुमार, अब्बू लैस, राकेश कुमार, सुशील कुमार सोनी सहित दर्जनों दुकानदार मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM