एस एस न्यूज़ कार्यालय दिल्ली गे्टर नोएडा
BY Dr Umesh Chhonker..
ग्रेटर नोएडा / जेवर लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को एसडीएम व सीओ ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही अतिसंवेदनशील व संवेदनशील मतदानों को चिन्हित किया गया। वहीं अधिकारियों ने कस्बा जहांगीरपुर को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा।
गुरुवार को जेवर एसडीएम प्रसून द्विवेदी व सीओ जेवर शरद चन्द्र शर्मा ने तहसील क्षेत्र जेवर के ग्रामों अहमदपुर चौरोली, नीमका शहाजहाँपुर, थोरा, बंकापुर, झुप्पा व जहांगीरपुर में अतिसंवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने हाल ही घटित घटना को देखते हुए कस्बा जहांगीरपुर का भी दौरा किया और वहां के सभी मतदान केंद्रों के स्थलीय निरीक्षण के बाद प्रशासन द्वारा जहाँगीरपुर कस्बे के सभी मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की श्रेणी मे रखा गया। साथ ही अधिकारियों ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों को चिन्हित किया और अधिकारियों ने लोगों से उनके मतदान केन्द्रों से सम्बन्धित समस्याओं के बारे मे भी जानकारी की गयी। एसडीएम जेवर प्रसून द्विवेदी ने बताया कि कहीं पर भी किसी प्रकार की कोई भी समस्या नही मिली। अतिसंवेदनशील व संवेदनशील मतदानों को चिन्हित किया गया है।
No comments:
Post a Comment