प्रशिक्षित होकर निस्वार्थ भावना से लोगों की मदद करें पीएलवी: जनपद न्यायाधीश

एस एस न्यूज़ कार्यालय दिल्ली गे्टर नोएडा
By Dr Umesh Chhonker.... 

                                  

नोएडा /   जनपद न्यायाधीश गौतमबुद्धनगर ने आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित पराविधिक स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं की 5 दिवसीय  कार्यशाला के समापन अवसर पर पराविधिक कार्यकर्ताओं को समाज में लोगों के बीच जाकर निःस्वार्थ भाव से समाजसेवी कार्य करने तथा पीड़ित एवं शोषित लोगों की मदद करने की सीख दी। न्यायालय सभागार में आयोजित इस समापन समारोह में जनपद के समस्त न्यायाधीश उपस्थित रहे। इस कार्यशाला का आयोजन 23 फरवरी से 28 फरवरी के बीच किया गया था।
 समारोह में नवदीप सामाजिक विकास संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सचिन एन.वर्मा ने जनपद न्यायाधीश गौतमबुद्धनगर प्रेम कुमार सिंह को बुके देकर उनका अभिनंदन किया। जनपद न्यायाधीश ने सभी स्वयंसेवी सामाजिक कार्यकर्ताओं को छोटे-मोटे विवादों का स्थानीय स्तर पर समाधान कराने व समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम एकता व सौहार्द की भावना कायम करने की सीख देते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ता अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वाहन पूरी कर्मठता, सक्रियता, सेवा एवं समर्पण भावना के साथ करें। उन्होंने न्याय विभाग की ओर से सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं माननीय न्यायाधीश नीलू मेनवाल के द्वारा सभी न्यायाधीशों का आभार व्यक्त करते हुए, सभी स्वयंसेवी सामाजिक कार्यकर्ताओं को अपनी शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नवदीप सामाजिक विकास संस्था के तहसील अध्यक्ष दादरी राजबीर सिंह 'अकेला', महिला शक्ति सामाजिक समिति की अध्यक्ष साधना सिन्हा, पंचशील एनजीओ के अध्यक्ष हरिओम कुमार, निवल समुदाय कल्याण संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार समेत विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं जनपद गौतमबुद्धनगर की तहसील क्षेत्र जेवर दादरी एवं सदर से दर्जनों की संख्या में स्वयंसेवी सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही! 

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM