सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाददाता।।


मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के उतरी भाग के कइ पंचायतों का किया भ्रमण बेतिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद भाजपा प्रत्याशी डॉ संजय जयसवाल शुक्रवार के दिन केन्द्र सरकार के विकास पर तथा लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री के पद पर बैठाने को लेकर समर्थन मांगा। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के डुमरी ,महनवा रमपुरा, बरवा सेमर,हरपुर गठवा,तथा सरिसवा पंचायत में भ्रमण में भाजपा सरकार द्वारा की जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को अवगत कराया।क्षेत्र भ्रमण के दौरान सांसद भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अपनी उम्मीदवारी एवं सरकार की उपलब्धि के बारे में चर्चा करते हुए क्षेत्रवासियों से समर्थन मांगा ।नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करने का आग्रह किया।क्षेत्र भ्रमण के दौरान मतदाताओं से रूबरू हुए। क्षेत्र भ्रमण के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में सांसद प्रतिनिधि रामधनी पटेल, जिला उपाध्यक्ष उमाकांत सिंह, पूर्व मुखिया नर्मदेस्वर पांडे, प्रेम कुमार गुप्ता, सुदामा तिवारी, जय प्रकाश पटेल, कुंदन कुमार, मन्नू कुमार, राजन पटेल, मदन ठाकुर, धनंजय तिवारी, उत्तरी मंडल अध्यक्ष रामेश्वर चौरसिया, सुखदेव पाल, राम लखन ठाकुर, बृजेश कुमार जयसवाल आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment