सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- सभापति गरिमा देवी सिकारिया द्वारा नगर परिषद कार्यालय कैंपस में 6.36 लाख से 43 फ़ीट लंबाई एवम 9 फ़ीट चौड़ाई में निर्माणाधीन वाशिंग पिट, स्टोर रूम, मोटर और बोरिंग का अवलोकन किया गया। सभापति द्वारा बताया गया कि नगर परिषद के सभी ट्रेक्टर एवं jcb जैसे वाहनो की बराबर सफाई नही होने की वजह से सभी वाहनों की बॉडी जल्द ही खराब हो जाती है, अतः नगर परिषद के वाहनों पर सटे कचरे की सफाई निरंतर करने के लिए नगर परिषद परिसर की 2.90 लाख से बाउंडरी गेट इत्यदि लगाकर,नगर परिषद कैंपस में ही 6.35 लाख से वाशिंग पिट, स्टोर इत्यादि बनाया जा रहा है, साथ ही सभी वाहनों की मरम्मती कार्य अब नगर परिषद परिसर में ही हो रही है, इस से नगर परिषद को वाहनों की मरम्मती मद में बचत हो रही है तथा पारदर्शिता बढ़ रही है। सफाई निरीक्षक द्वारा बताया गया कि सभापति के इस निर्णय से नगर परिषद के वाहनों की उम्र दोगुनी हो जाएगी तथा बार बार खराब होने की समस्या से निदान मिलेगा, साथ ही नगर परिषद में ही रिपेयरिंग का कार्य होने से वाहनो में खराबी आने से कम खर्च में जल्दी ठीक हो जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM