सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नरकटियागंज से ब्यूरो रिपोर्ट:-बेतिया (ब्रज भूषण कुमार )अवैध निकासी एवं वार्ड सभा पजी पर हस्ताक्षर नहीं करने को लेकर मुखिया को बर्खास्त करने के लिए वीडियो ने जिला पंचायती राज को लिखा पत्र ;मामला नरकटियागंज प्रखंड के चमुआ पंचायत का मचा हड़कंप विदित हो कि प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा मुखिया के सदस्यता समाप्त करने के लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी को पत्र लिखा है जिसमें उल्लेख किया गया है कि पंचायत राज च मू आ की मुखिया बाबू साहेब तिवारी द्वारा उसी पंचायत के वार्ड नंबर पांच एवं आठ के वार्ड सभा रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं करने का आरोप की जांच में जांच सत्य पाते हुए वहां के पंचायत सचिव ;कनीय अभियंता ;पंचायत प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के द्वारा प्रतिवेदन किया गया है कि वार्ड में कराए गए कार्य का शेष राशि देने के लिए पंचायत सचिव द्वारा वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के चेक पर हस्ताक्षर कर दिया गया है मगर मुखिया हस्ताक्षर नहीं कर रहा है पूर्व में इस पंचायत सचिव एवं मुखिया पर इस संदर्भ में स्पष्टीकरण की मांग की गई थी जो अब तक प्राप्त है पंचायत राज च मुआ के ग्रामीणों द्वारा 11 जनवरी 2019 को पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिव पर अवैध निकासी के संदर्भ में दिए गए आवेदन पर विचार कर अधोहस्ताक्षरी द्वारा 12 जनवरी 2019 को औचक निरीक्षण किया गया जिसमें पाए गए अमिता की जांच कनीय अभियंता कुंदन कुमार द्वारा कराया गया इसके पूर्व प्राप्त शिकायत पर भी पंचायती राज पदाधिकारी नरकटियागंज के द्वारा पंचायत की अनियमितताओं का अपना जांच प्रतिवेदन समर्पित किया जा चुका है जिसमें पंचायत सचिव ;कनीय अभियंता ;प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी नरकटियागंज के प्रतिवेदन एवं ग्रामीणों के द्वारा समर्पित आवेदन पर कार्रवाई अग्रसारित किया गया है ताकि पद का दुरुपयोग करने वाले मुखिया ऐसा नहीं करें आगे उल्लेख किया गया है कि पंचायती राज अधिनियम 2006 की धारा 18 (5) के तहत मुखिया पद की सदस्यता समाप्त करने का अनुशंसा वहां के वीडियो ने किया है जिसको लेकर अन्य मुखिया ओं में हड़कंप मचा हुआ है

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM