उप प्रमुख ने किया विद्यालय का औचक निरीक्षण, कई अनियमितता उजागर, शौचालय की गंदगी पर बिफरे उप प्रमुख।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाद सूत्र:-सोमवार के दिन उप प्रमुख नन्दकिशोर यादव ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण।प्रखंड क्षेत्र के गुदरा पंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय गुदरा का किया औचक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान विद्यालय में उपस्तिथि पंजी का निरीक्षण किया जिसमें 6 शिक्षकों की जगह चार शिक्षक उपस्थित थे, उपस्थित शिक्षकों में ललन हजरा, रवीन्द्र प्रसाद, रूपा कुमारी, महम्मद जलाउद्दीन आजाद उपस्थित थे, बाकी चंदन राम चिकित्सा अवकास तथा रीना कुमारी आकास्मिक अवकास में थी।उप प्रमुख के निरीक्षण के दौरान मध्यान भोजन मानक के अनुरूप नही होने तथा विद्यालय के क्लास रूप के फर्स स्वछता से कोसो दूर दिख रहा था पर बिफरे उप प्रमुख,वही शौचालय में ताला बंद व गंदी देख आग बबूला हो गये।लेकिन प्रभारी प्रधानाध्यापक के उपस्थित नही रहने से इसकी शिकायत विभाग के वरीय पदाधिकारियों से की।उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में बूथ संख्या 241है लेकिन यहां विद्यालय का रंग रोगन तथा शौचालय की साफ सफाई अभीतक नही हुआ है।वितिय प्रभारी विद्यालय में नही बैठते है, वो महीनों में कभी एक बार मीटिंग आते है।जिसके चलते इस विद्यालय की यह दशा हुई है।इस सम्बंध में एक सप्ताह पूर्व में मैंने आलाधिकारियों सहित बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है।विद्यालय शैक्षणिक प्रभारी ललन हाजरा ने बताया कि इस विद्यालय में एक से दसवीं वर्ग की पठन पाठन कि जाती है, इस विद्यायल में कुल 209 छात्र तथा 209 छात्रा नामांकित है,उपस्थिति 249 है जबकि उप प्रमुख के समक्ष छात्र छात्राओं की गिनती हुयी तो 110 ही छात्र छात्रायें उपस्थित थे।इस सम्बंध में शैक्षणिक प्रभारी ललन हाजरा ने बताया कि मध्याहान भोजन खाने के बाद भाग जाते है।तदुपरांत उप प्रमुख ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय तेलियाटोला का निरीक्षण किया तो पाया कि मध्याहान बना ही नही था, बच्चे कहने लगे कि प्रमुख जी यहां खाना नही बनता और कभी बनता भी है तो पेट भर खाना नही मिलता है।इसपर उप प्रमुख ने मध्याहान भोजन प्रभारी की जमकर ली क्लास।वही विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक तेज बहादुर राम भाष्कर विद्यालय नही आये थे।शिक्षिका कंचन कुमारी ने बताया कि चावल के आभाव के चलते मध्याहान भोजन नही बना है।बताते चले कि प्रखंड क्षेत्र के शुदुर देहाती क्षेत्र होने का भरपूर फायदा उठा रहे है शिक्षक, ससमय विद्यालय भी नही खुलता है।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM