दुकानदार पर जानलेवा हमला, सीएचसी में इलाज जारी -- अस्पताल में इलाजरत दुकानदार

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मैनाटांड़/इनरवा संवाद सूत्र:- इनरवा थाना क्षेत्र के इनरवा गांव में एक दुकानदार पर आधा दर्जन लोगो द्वारा धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दने की घटना घटी है।इसको लेकर पीड़ित ने इनरवा थाना को आवेदन देकर हमलवारो पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।घायल इनरवा निवासी शुभ नारायण गिरी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि रविवार की देर संध्या अपने दुकान को बंद कर इनरवा बाजार से घर जा रहा था।उसी दरम्यान सीताराम साह के बसवारी के समीप सड़क किनारे पहले से घात लगाकर बैठे जयप्रकाश महतो, वेद प्रकाश महतो, ओम प्रकाश महतो,कन्हैया महतो आदि ने धारदार हथियार से मेरे गर्दन पर हमला कर दिया।शरीर से खून निकलता देख हमलवार भाग गए।इधर राहगीरों की नजर जब खून से लथपथ घायल व्यक्ति पर पड़ी तो तत्काल इसकी सूचना घायल के परिजनों को दी।आनन फानन में इलाज हेतु परीजनो ने घायल व्यक्ति को सीएचसी लाया।जहां पर डॉ अजीत कुमार के नेतृत्व में इलाज जारी है।इधर थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति के आवेदन पर मामले की छानबीन की जा रही है।इसमें संलिप्त आरोपियों को नहीं बख्शा जाएग

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM