सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाद सूत्र:-




शनिवार के दिन मोतीलाल उच्च विद्यालय के स्टेडियम में भोजपुरी फ़िल्म स्टार पवन सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।अपने संबोधन में राष्ट्र भक्ति भोजपुरी गीत गये।उन्होंने अपने संबोधन में उपस्थित मतदाताओं से भाजपा के प्रत्याशी डा. संजय जयसवाल के समर्थन में अपना एक एक कीमती वोट कमल के निशान पर देने की अपील की।उन्होनें बताया कि पूरे देश में नरेंद्र मोदी जी की लहर है यह ऐसी लहर है कि दूसरे चरण के ही मतदान के बाद विपक्षी एभियम मशीन पर अविश्वास व्यक्त करने लगे कि वोट देनें पर भाजपा को चली जा रही है, जबकि एलेक्शन कमीशन ने यह आरोप सिरे से खारिज कर दिया।इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुये डा. संजय जयसवाल ने क्षेत्र में किये गये विकास कार्यों का हवाला दिया और कहा कि एक मजबूत सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी की है उसे दुबारा बनाना है और देश आगे बढ़ना है।देश है तो हमलोग है।पूरे पांच वर्षों में एनडीए सरकार में कोई भ्रष्टाचार का आरोप नही लगा है,जबकि पूर्वर्ती सरकार में आसमान से लेकर पताल तक भ्रष्टाचार थी।जिसका जीता जागता उदाहरण मेरी सरकार ने अगस्ता हेलीकॉपटर घोटाला में कात्रोचि को गिरफ्तार कर जेल में बंद किया है।मेरी सरकार में विकास कार्य अधिक से अधिक हुये है।बेतिया में बहुप्रतीक्षित ओभर ब्रिज का कार्य शुरू हो गया है, नरकटियागंज मुजफ्फरपुर रेलखंड पर विधुतीकरण कार्य शुरू है तथा दोहरीकरण के लिए भी कार्य चल रही है।अब रेल से बेतिया,सगौली, रक्सौल,से बैठकर देश के महानगरों तक जाने की गाड़ियां चल रही है, बेतिया में मेडिकल कॉलेज का निर्माण अतिंम रूप में है अब हमारे बच्चों को मेडिकल करने के लिए पटना या दूसरे जगह नही जाना पड़ेगा।इन्ही बातों को रखते हुये उपस्थित मतदाताओं से अपने समर्थन में 12 मई को कमल के निशान पर बटन दबाकर वोट देने का अपील किया।पूर्व कला सांस्कृतिक खेल कूद मंत्री बिहार रेणु देवी ने अपने संबोधन में सुशासन व समरास्ता सबका साथ व सबका विकास, बेटी बचाव बेटी पढ़ाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुबारा प्रधानमंत्री के पद पर बैठाने को लेकर उपस्थित मतदाताओं से क्षेत्रीय सांसद डा.संजय जयसवाल को भारी मतों से विजयी बनाकर दिल्ली भेजने की अपील की।सभा को संबोधित करने वालों में जिलाध्यक्ष गंगा पाण्डेय, शुशील जयसवाल,जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल, जदयू जिला आदिवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहन साह गोंड़,जगतनारायण निषाद ने सभा को संबोधन किया।इस मौके पर विजय श्रीवास्तव,जिला मीडिया प्रभारी मुकेश सहाय उर्फ गांधी बाबा,सांसद प्रतिनिधि रामधनी पटेल, उत्तरी मण्डल के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर चैरसिया, राजेश उपाध्याय, ब्रजेश जयसवाल, मुन्ना जयसवाल,अचल नारायण शर्मा, राणा दिलीप सिंह, संजय जयसवाल, रूपेश सिंह, सुखदेव पाल,आंनद कुमार शोनी, कामेश्वर सिंह, कैप्टन राजनन्दन सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता व सांसद प्रतिनिधि अमित चौबे ने की।
No comments:
Post a Comment