सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- शहर के मीना बाजार कावेरी होटल के समीप स्थित होलसेल किराना दुकान बाबा किराना स्टोर का ताला काट चोरों ने लाखों का माल उड़ा लिया है। इस दौरान चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी ले उड़े हैं। चोर रात्रि 12:24 से 3:17 तक ददुकान में उत्पात मचाया। चोरों की हरकत बगल के एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरो की संख्या आधा दर्जन बताई जा रही है। मामले में दुकान मालिक उमेश कुमार चौबे ने नगर थाना में आवेदन दिया है। दुकान मालिक ने बताया कि चोर दुकान में रखे करीब 6 लाख रुपये मूल्य के किराना सामान की चोरी किए हैं। शहर के बीचोबीच स्थित किराना दुकान में चोरी की घटना चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि दुकान मालिक दुकान के ऊपरी मंजिल में रहते हैं। शुक्रवार की सुबह वे दुकान खोलने नीचे आए तो देखा कि दुकान का ताला कटा है। दुकान में रखे नकदी सहित कई सामान गायब है। चोरी की घटना के बाद दुकान मालिक ने शुक्रवार कि सुबह इसकी सूचना नगर पुलिस को दी। बगल की दुकान में लगे में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो चोरों की हरकत उसमें कैद दिखी। 5-6 की संख्या में चोर दुकान का ताला काट उसमें प्रवेश कर दुकान में रखे सामान निकाल रहे थे। जबकि एक दो-चोर बाहर रहकर रेकी कर रहे थे। शनिवार को दुकान मालिक ने सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को अवगत कराया। दुकान मालिक ने बताया कि सूचना देने और घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस जांच पड़ताल के लिए दुकान पर नहीं पहुंची है। इसे लेकर आसपास के दुकानदरो में आक्रोश है।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM