पुराने विवाद में वृद्ध को किया जख्मी, 1 गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/बलथर संवाद सूत्र:- सिकटा।बलथर थाना के छोटका धनकुटवा गांव में पुराने विवाद को लेकर मारपीट हुई एक वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जख्मी वृद्ध की पहचान खलील मियां (75) के रूप में हुई।जख्मी को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया,जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर बेतिया रेफर कर दिया।थानाघ्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि जख्मी वृद्ध खलिल मियां के फर्दब्यान पर एफआईआर दर्ज हुई है।पुलिस मामले में त्वरित कार्रवाई कर हुये एक नामजद आरोपी छोटका धनकुटवा गांव निवासी सरल उर्फ छोटेलाल महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना 22 मई की रात की है। मामले में गिरफ्तार अभियुक्त समेत इनके पिता रामायण महतो , सगे भाई शिवशरण महतो , इन्दल महतो व ठाकुर महतो को मारपीट करने का आरोपी बनाया है।जख्मी वृद्ध ने पुलिस को बताया है कि अपने दरवाजे पर भोजन कर रहा था। इसी दौरान पहले के विवाद को लेकर आरोपी आये और मारपीट कर जख्मी कर दिया।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM