सीएसपी की राशि लुट के बाद दुबारा लुट की योजना बना रहे चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार । ----दो देशी कट्टा व चार जिन्दा कारतूस व दो मोबाइल व पांच बाइक बरामद। -----चार आरोपी भागने मे सफल ।पुलिस ने कर लिया है पहचान।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- नौतन।डबरिया एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक अनिल प्रसाद से पांच लाख बारह हजार रूपये लुटने के बाद फिर से लुट की दुसरी योजना बना रहे चार आरोपियों को हथियार के साथ पुलिस ने धर दबोचा है। वही पुलिस ने पाच बाईक चार जिन्दा कारतूस तथा दो देशी पिस्तौल व दो मोबाईल को जब्त किया है जबकि डबरिया सीएसपी से लुटे पांच लाख बारह हजार रूपये मे से दो लाख रूपये पुलिस ने आरोपियों के पास से जब्त किया है।थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि गुप्त सुचना मिला की शनिवार की दोपहर कुछ युवक खड्डा पुरन्दरपुर के एक एकान्त बगीचे मे किसी लूटपाट की योजना बना रहे है।सुचना पर त्वरित कारवाही करते हुए एक टिम का गठन कर पुलिस बगीचे को चारो ओर से घेर लिया ।पुलिस देख आरोपी अपनी बाईक छोड इधर उधर भागने लगे ।पुलिस ने दौड कर चार युवको को पकड लिया जबकि चार भागने मे सफल रहे।पकडे गये आरोपियों मे तिलंगही के चंदेशवर चौधरी, अंगूर चौधरी तथा पुरन्दरपुर गाँव के दिनेश चौधरी तथा डबरिया गाँव निवासी पप्पू चौधरी बताये गये है।वही भागने वाले आरोपियों मे तिलंगही व बगही के जीतन चौधरी, भानू चौधरी, राजू चौधरी व नन्दू चौधरी बताये गये है जिनके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।थानाध्यक्ष ने बताया कि सीएसपी लुट कांड का मुख्य लाईनर पप्पू चौधरी के निशानदेही पर गिरफ्तार सभी आरोपियों ने राशि लुट की बात स्वीकार कर लिया है ।लुट की उस घटना को छः लोगो ने अंजाम दिया था ।पुलिस ने आरोपियों के पास से लुट के दो लाख रूपया बरामद कर लिया गया है जबकि बाकी शेष राशि रिकवरी व भागे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी मे जुट गयी है ।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM