वैधनाथ प्रसाद महतो के पक्ष में रामनगर के छांगुरही बंजरिया में चुनावी सभा प. चंपारण में चुनावी सभा को संबोधन में पीएम मोदी ने कहा देश की तरक्की में चंपारण के लोगो की अहम भूमिका

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/रामनगर से आशुतोष जयसवाल (बगहा अनुमंडल पत्रकार) की रिपोर्ट:- वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र के रामनगर के छांगुरही बंजरिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंपारण के आध्यात्मिक श्लोकों से चंपारण को जोड़ते हुए, कहा कि इस बिहार के चंपारण की महान धरती के लाल ने पूरे क्षेत्र में अन्याय को दूर करते हुए, न्याय को जगह दी,उन्होंने ने अपने संबोधन में देश की सभी विरोधी पार्टियो पर तंज कसते हुए, कहा कि भ्रष्टाचार की काली कमाई की बदौलत जो लोगो का अहंकार हैं।उसे बिहार की लोगो ने ठीक करने को ठानी हैं। जो आज पूरे हिंदुस्तान देख रहा है।कि विरोधी पार्टी सुबह-सुबह डिक्सनरी की किताब की तरह माला रटते रहते है।कि चौकीदार चोर हैं। उसके बाद चुनाव आयोग को पर भद्दी-भद्दी टिप्पणी करने में कोई कसर नही छोड़ते हैं। वही मोदी अपने संबोधन में अटल सरकार की बात करते हुए, कहा कि उनके सरकार में नीतीश कुमार जब मंत्री थे।तो उन्होंने ने थारू जाती के लोगो का हक दिलाने का काम किया है। और आज हमने सवर्णो को दस प्रतिशत आरक्षण देकर सवर्णो का मान बढ़ाया,लेकिन दूसरे का टी हक नही छिना, लेकिन विरोधी पार्टी आरक्षण के खिलाफ मोर्चा खोलकर खाफी उत्पात मचाया, वही कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए, कहा कि छह लाख गरीब किसानों की कर्ज माफी किए गए,लेकिन सवाल यह उठा कि 52 हजार करोड़ माफ किये गए, लेकिन इसकी जब जांच कराई गईं तो ,उसमे 40 लाख किसान का नाम गायब पाया गया। वही मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहते हुए, कहा कि केंद्र के सरकार ने बिहार में सड़क एवं पुल बनाने के लिए,50 हजार करोड़ का पैकेज दिया,और बिहार में सबसे पहले बिहार में कानून राज्य कायम कर चंपारण जिला का इलाके को चोर बदमाशों से भय मुक्त किया, वही उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भारत मे एक ही नेता हैं।कि जो पीएम मोदी, उनके सरकार में एक भी आरोप नही लगा,वठी पिछले पांच सालों में नोटबन्दी का मुख्य मुद्दा जो छाया रहा,वही भ्र्ष्टाचार व्यक्ति लोगो का अरबो खरबो का सम्पति खाक हो गया, वही केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में विकास की धारा को प्रवाहित कर रही है। जिसके चलते विरोधी पार्टियों में ख़लबली सी मच गई है।जो मोदी को हराने के लिए, एक महागठबंधन बनाया गया, लेकिन मोदी हारने वाले नही जिसके सर पर माँ भारती का आश्रीवाद जो हैं। उन्होंने ने कहा कि आपकी जो वोट की ताकत वहज से एक एक मजबूत सरकार की वजह बताई। वही चुनावी सभा मे सभी छोटे -बड़े नेताओं ने अपने -अपने वक्तव्य से चुनावी सभा को संबोधित किया, और मोदी सरकार के काम काज और विकाश की गति को बताया। वही मौके पर बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद रॉय, मंत्री नंदकिशोर यादव,प्रेम यादव, निवर्तमान सांसद डॉ संजय जायसवाल, श्री सतीश चंद्र दुबे,पूर्व सांसद कैलास बैठा, विधायक प्रकाश रॉय, नारायण प्रसाद,भागीरथी देवी,रेणु देवी धीरेंद्र प्रताप सिंह,विनय बिहारी, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा,प्रभात रंजन सिंह,राजेश सिंह, एवं अन्य नेतागण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM