सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/मधुबनी से अजय कुमार की रिपोर्ट:- मधुबनी पिपरासी बाल विकास परियोजना में आंगनबाड़ी केंद्रों पर जल्द ही बहाली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी । इसकी जानकारी देते हुए मधुबनी पिपरासी बाल विकास परियोजना के प्रधान सहायक अखिलेश कुमार पांडे ने बताया कि मधुबनी पिपरासी बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र पर सेविका सहायिका की बहाली की जाएगी । जिसमें 46 रेगुलर केन्द्रो सहित 10 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविका सहायिका की नियुक्ति की जाएगी । उन्होंने बताया कि रेगुलर केंद्रों पर जहां सेविका सहायिका की नियुक्ति की जाएगी । वही मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सिर्फ सेविका की नियुक्ति की जाएगी । प्रधान सहायक श्री पांडे ने बताया कि मधुबनी पिपरासी बाल विकास परियोजना में वर्तमान में 103 केंद्र कार्यरत हैं । जिसमें से दो केंद्र प्रभार में है । वहीं अगर रिक्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर बहाली कर दी जाती है ,तो मधुबनी पिपरासी बाल विकास परियोजना में 157 केंद्र संचालित किए जाएंगे । ज्ञात हो कि बाल विकास मंत्रालय द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती ,धात्री ,कुपोषित ,अति कुपोषित बच्चों महिलाओं को सूखा राशन के साथ ही मेनू के अनुसार भोजन दिया जाता है ।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM