पत्र बनवाने जा रही लड़की से छेड़छाड़

सरस् संगम(कार्यलय) बेतिया/लौरिया संवाद सूत्र:- बेतिया। लौरिया के एक गांव से ब्लॉक में जाति प्रमाण पत्र बनवाने जा रही एक युवती को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करन के मामले में एफआईआर दर्ज की गयी है। थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर उसके गांव के आदित्य उर्फ मंटून को नामजद किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एफआईआर में युवती के पिता ने बताया कि 11 बजे दिन में उनकी पुत्री जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए घर से लौरिया जा रही थी। तभी रास्ते में उनके गांव का रहने वाला आदित्य उर्फ मंटून उसकी बेटी को तंग करने लगा। लड़की ने विरोध जताया तो उसने धमकी दी, कहा कि इसका अंजाम बुरा होगा। लड़की किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंची और अपनी मां को घटना के बारे में जानकारी दी। लड़की के पिता घटना के दिन गांव से कही बाहर गए हुए थे। वापस लौटने पर शिकायत दर्ज करायी है।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM