दहेज के लिए बहू व दो बच्चों को घर से निकाला

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- बेतिया। दहेज में चार पहिया वाहन की मांग को लेकर योगापट्टी के रमपुरवा गांव में ससुराल वालों ने बहू पूजा पांडेय को उसके दो मासूम बच्चों के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया है। इस मामले में ससुराल पक्ष के पांच लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। योगापट्टी थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि पूजा पांडेय की शिकायत पर उनके पति अरूण कुमार पांडेय समेत पांच को नामजद किया गया है। नामजद लोगों में सास, ससुर, भसुर व दयादिन शामिल है। छानबीन कर दोषी लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर में पूजा पांडेय ने बताया है कि उनकी शादी 2 जून 2013 को अरूण पांडेय के साथ हुई थी। शादी के बाद से उन्हें दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त किया जा रहा था। ससुराल वाले चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे। इधर कुछ माह पूर्व पूजा पांडेय को उनके चार वर्षीय पुत्र अनमोल व 12 महीने की पुत्री अनुष्का के साथ घर वालों ने दहेज के लिए निकाल दिया है।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM