जीप व ट्रैक्टर की भिडंत में आधा दर्जन जख्मी

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाद सूत्र:- मझौलिया के अमवा मुशहर टोली से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के पांच लोग जीप व ट्रैक्टर के भिड़ंत में शनिवार की देर रात घायल हो गए। घटना जगदीशपुर-नानोसती पथ में कुडि़या पंचायत के तिवारी टोला के समीप की है। घायलों में एक महिला व एक युवती की स्थिति गंभीर है। थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि स्थानीय लोगों ने घायलों में शामिल गुडि़या कुमारी, सरिता देवी, भोला मांझी, प्रभावती देवी तथा शिव शंकर मांझी का प्राथमिक उपचार निजी चिकित्सक से करवाया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल गुडि़या कुमारी व सरिता देवी को बेतिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल पर मौजूद ट्रैक्टर व जीप को कब्जे में ले लिया गया है। स्थानीय पंचायत के उप मुखिया उमेश प्रसाद ने बताया कि अमवा मुशहरटोली से शिव शंकर मांझी व उनके परिजन एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जीप से नानोसती की तरफ जा रहे थे। रात्रि 7:30 बजे के करीब नानोसती की तरफ से आ रहे एक ट्रैक्टर-टेलर ने जीप में ठोकर मार दी। ठोकर की आवाज सुन ग्रामीण घटना स्थल की तरफ दौड़े तो ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल को जीप से निकालकर प्राथमिक चिकित्सा करायी।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM