सर्प दंश से दो सगी बहनों की मौत । ---गाव मे छाया मातमी सन्नाटा । ---- जीप सदस्य ने हर संभव मदद का दिया आश्वासन

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन ब्यूरो रिपोर्ट:- नौतन।। अंचल के ग्राम पंचायत राज शिवराजपुर वार्ड नंबर सात मे दो सगी बहनों की मौत सर्प दंश के कारण हो गयी है । दोनो किशोरी बुचन चुरिहार कि पुत्री नव एवम् सात वर्ष की रिजवाना खातुन और नवीजाना खातुन बतायी गयी है। घटना की सुचना पर पीड़ित परिवार को संतावना देने पहुचे जीप सदस्य मोबीन अहमद उर्फ शेख़ पप्पू ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। घटना की सुचना अंचलाधिकारी व थानाप्रभारी को दे दिया गया है । जानकारी के अनुसार दोनो बहने बुधवार की रात खाना खाकर एक ही बिस्तर पर सोई थी की रात्रि मे किसी विषैले सांप ने बिस्तर पर चढ कर सोई दोनो बहनों को डस लिया । परिजनों को इसकी खबर गुरूवार की अहले सुबह सोई बच्चियों को जगाने के दौरान हुई । दोनो बच्चियों मे एक ने दम तोड दिया था जबकि दुसरी की अभी सांसे चल रही थी ।परिजन इलाज की तैयारी कर रहे थे । तभी दुसरी किशोरी ने भी दम तोड दिया। इस घटना से पुरे गाव मे मातमी सन्नाटा छाया हुआ है ।इस संबंध मे सीओ विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि आपदा विभाग द्वारा अभी इस घटना मे कोई लाभ मिलने वाला नही है । फिलहाल सरकारी स्तर पर जो भी सहायता होगी उसे उपलब्ध कराया जाएगा। इधर किशोरी की मां जैहरूल नेशा का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। लाख समझाने बुझाने के बाद भी परिजनों का हाल बेहाल है ।पांच बहनों मे मृत किशोरी रिजवाना तीन तथा नवीजाना चार नंबर पर थी ।पांच लडकियो के बाद एक लड़का है। ।पिता बुचन चुरिहार ने बताया कि पांच लडकियो के बाद एक लड़का पैदा हुआ। पाचो लडकीयो को वे बहुत प्यार देते थे। राज मिस्त्री का काम कर हमेशा बच्चो की हर ख्वाहिश पुरा करते रहे । लेकिन उपर वाले की लीला के आगे आज पुरे परिवार मे मातमी सन्नाटा छा गया ।।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM