सात बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार .... नगर पुलिस ने मीना बाजार में की छापेमारी

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- बेतिया : नगर पुलिस ने छापेमारी कर सात बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। छापेमारी बुधवार को की गई। नगर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि पश्चिमी करगहिया निवासी लालबाबू को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से सात बोतल अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है। जब्त शराब में 180 मिलीलीटर के पांच बोतल रॉयल स्टैग तथा 180 मिली लीटर के दो बोतल तारा ऑरेंज हैं। पुलिस गिरफ्तार लालबाबू को न्यायिक हिरासत में भेज दी है। जानकारी के अनुसार नगर थाना के सआनि पारस कुमार व पंकज कुमार गस्ती पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली की मीना बाजार चावल मंडी में एक व्यक्ति झोले में शराब छुपा कर रखा है और उसे ग्राहकों से बेच रहा है। सूचना पर दोनों पुलिस पदाधिकारियों ने पुलिस जवानों के साथ चावल मंडी में छापेमारी की। पुलिस को देख लालबाबू भागने लगा। जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो झोले में छिपाकर रखा गया सात बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। जिसे जब्त कर लिया गया।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM