सरस संगम (कार्यलय)बगहा/मधुबनी से अजय कुमार यादवकी रिपोर्ट:- धनहा थाना पुलिस ने रविवार की सुबह गौतम बुध सेतु पर 40 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक बाइक को जप्त किया है । साथी शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया । प्रभारी थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि, गौतम बुध सेतु पर वाहनों की सघन तलाशी की जा रही थी। तभी यूपी के तरफ से एक बाइक सवार पहुंचा। जब गाड़ी रोकी गई तो बाइक सवार बाइक लेकर भागने लगा। जिसे दौड़ा कर पुलिस ने पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि, बाइक की जांच में डिग्गी से 40 बोतल 8 पीएम अंग्रेजी शराब जप्त किया गया । उन्होंने बताया कि, शराब कारोबारी ताहिर अंसारी दहवा गांव निवासी है।उन्होंने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे जेल भेजा जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM