अंतरजातीय विवाह करने वाले 10 दंपतियों को मिली 7. 75 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- शनिवार के दिन अपर समाहर्ता कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन राशि अनुदान के तहत अंतरजातीय विवाह करने वाले 10 दंपतियों को 7.75 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि अपर समाहर्ता नंदकिशोर शाह के द्वारा प्रदान की गई! प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाले में शीतल शर्मा ,निशा देवी ,ममता कुमारी ,रेनू कुमारी, पूजा कुमारी, सोनी कुमारी, रीता देवी ,चंद्रावती कुमारी ,रागिनी कुमारी, मधु माला सिंहा के नाम शामिल है !उक्त बातों की जानकारी देते हुए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष बरियार ने दी !आगे श्री बरार ने बताया कि इस अवसर पर अंतरजातीय विवाह करने वाले के इस सराहनीय कदम से समाज में व्याप्त जाति प्रथा की बुराई को समाप्त करने में निश्चित रूप से मदद मिलेगी और इस विवाह से छुआछूत दूर होगा तथा जाति प्रथा की भावना को दूर करेगा !दहेज से दहेज प्रथा पर भी असर पड़ेगा! इस मौके पर ममता झा निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं लाभार्थी समेत कर्मी मौजूद रहे!

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM