मनुआपुल में ट्रक से टकराई बाइक, 2 की मौत

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया। बेतिया-लौरिया पथ में मनुआपुल के सियारोसती के समीप बाइक से अपने साले सिकटा के शिकारपुर निवासी साहेब राम (26) के साथ घर लौट रहे मनुआपुल के भरपटिया निवासी विकास राम (25) की मौत ट्रक से कुचलकर हो गयी। शनिवार की देर रात घटी इस घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य पथ को जामकर प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक जयंतकांत के साथ एसडीपीओ पंकज कुमार रावत, एसडीएम विद्यानाथ पासवान ने मौके पर पहुंच लोगों को समझाया। घटना स्थल पर मौजूद एक ट्रक को जब्त कर थाने लाया गया। एसडीपीओ पंकज कुमार रावत ने बताया कि साहेब राम व विकास के शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि दी जाएगी। साहेब राम के पिता बाबुलाल राम ने बताया कि उनका पुत्र अपने बहनोई विकास राम के घर भरपटिया गया था। वहां से साहेब शनिवार को बाइक से बहनोई विकास राम के साथ जिनवलिया गांव में अपनी दूसरी बहन के घर गया। देर शाम में दोनों बाइक से वापस भरपटिया लौट रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से आकर दोनों को कुचल दिया। घटना स्थल पर ही दोनों की मृत्यु हो गयी। घटना स्थल के आसपास मौजूद गांव के लोग दुर्घटना की आवाज सुन मौके पर पहुंचे।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM