सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:-
जनवादी लेखक संघ ,पश्चिम चम्पारण द्वारा प्रख्यात कवि ,शिक्षक, दलित साहित्यकार ,समाजसेवी , मार्क्सवादी विचार रखने वाले जनवादी लेखक संघ के उपाध्यक्ष,सम्पोषित कन्या उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक रामचन्द्र राही के निधन पर रिक्शा मजदूर सभा भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया । उनका निधन एक अगस्त को अपराह्न 3 बजे इलाज के दरम्यान पटने में हो गया।
स्व .राही छात्र जीवन में एम जे के कॉलेज में बेतिया में एस एफ आई के सदस्य रहे । उनकी रचनाये समाज के शोषित पीड़ित जनता की आवाज के रुप में निरन्तर गूंजती रहेगी । भाई राही जी मृत्यु के चंद पल पहले के शब्द --
सोचते, सोचते ,देखते ,देखते
रात में चाँदनी अब ढलने लगी
दर्द में रात अब बदलने लगी ।
सिसकन चारों तरफ घिरने लगी ,
आग से आग अब जलने लगी ।
शोक सभा में जनवादी लेखक संघ के मुख्य संरक्षक प्रभुराज नारायण राव ,डॉ.गोरख प्रसाद मस्ताना ,डॉ. जफर इमाम , जय कुमार जय ,वी के नरुला ,ज्ञानेश्वर गुंजन ,प्रकाश वर्मा ,शंकर कुमार राव ,अनवार अली ,अजय सुहाग आदि ने श्रद्धांजलि दी ।शोक सभा की अध्यक्षता भाई मुजीबुल हक तथा संचालन अनिल अनल ने किया ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
SARAS SANGAM,
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार
सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...
SARAS SANGAM
-
सरस् संगम अखबार टीम की रिपोर्ट- आज हमारे बिहार में नौनिहालों का भविष्य खतरे में दिखाई दे रहा है। जो हमारे समाज और देश के लिए खतरे का सूचक...
-
सरस् संगम से पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- बगहा पुलिस जिला चौतरवा थाने का, डीआईजी ने किया निरीक्षण। थाना पहुंचने पर सर्वप्रथम स्थानीय पुलिस कर्...
-
सरस् संगम बगहा (कार्यलय) धनहा पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- धनहा थाना क्षेत्र के दौनाहा गांव में राधा कृष्ण मंदिर की जमीन को गलत तरीके से रजि...
No comments:
Post a Comment