जम्मू - कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के ऐतिहासिक कदम का हार्दिक स्वागत : अभाविप ।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- अभाविप के कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 आर्टिकल 35 हटाए जाने पर नगर के हर वाटिका शिव मंदिर में अपने कार्यकर्ताओं के बीच गुलाल लगाकर एवं लड्डू बाटके खुशी मनाई अभाविप के प्रदेश कार्यकारी परिषद सदस्य अभिषेक यादव ने कहां की हमने आजादी तो नहीं देखा लेकिन आजादी से भी बढ़कर आज संपूर्ण देश खुशी मना रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद , राष्ट्रपति आदेश द्वारा जम्मू - कश्मीर से अस्थायी अनुच्छेद 370 को हटाने के ऐतिहासिक कदम का हार्दिक स्वागत करती है । भारत की एकता और अखंडता को स्थापित करने में महत्वपूर्ण हस्ताक्षर स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर को तथा भारत राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर शहीद सैनिकों को यह महत्वपूर्ण कदम वास्तविक श्रद्धांजलि है । जिस प्रकार महान नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश में दो निशान और दो विधाने का विरोध करते हुए , जम्मू - कश्मीर के वास्तविक विलय की वकालत करते हुए अपने प्राणों को भारत माता की अखंडता को बनाए रखने के प्रयासों में अपने प्राणों का उत्सर्ग किया था , आज यह उनके सपनों को जमीनी हकीकत देने जैसा है । इस कदम से जम्मू कश्मीर के अनुसूचित जाति - जनजाति , पिछड़े वर्ग तथा अल्पसंख्यकों को आरक्षण का लाभ मिल पाएगा , जिससे उन्हें समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के सुअवसर प्राप्त होंगे तथा लंबे समय से दुर्लक्षित लद्दाख क्षेत्र एक केंद्र शासित प्रदेश के रूप में विकास के नए आयामों को छू सकेगा । साथ ही अपने ही देश में शरणार्थी का जीवन जीने के लिए मजबूर कश्मीरी पंडितों को भी अब न्याय की आस जगी है तथा अपने जीवनकाल में अपने गाँव देश , घर का मुख देख पाने का अवसर मिल पाएगा ऐसा विश्वास जगा है । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद , । । सितम्बर | 990 में “ चलो कश्मीर " आन्दोलन जिसमें हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया एवं लगातार धारा 370 तथा 35A को हटाने के लिए आंदोलन कर रही है , यह कदम लाखों विद्यार्थियों के उस आंदोलन की जीत है । अनुच्छेद 370 हटाने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग प्रमुख प्रो.अरुण कुमार दत्त, जिला प्रमुख प्रो. अभय कुमार सिंह, विभाग संयोजक सीनेट सदस्य धनरंजन कुमार गुड्डू ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभय कुशवाहा आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की , साथ ही कश्मीर आन्दोलन में संघर्षरत उन सभी कार्यकर्ताओं के संघर्ष को भी स्मरण किया।मौके पर दीपक कुमार,गोबिंद प्रसाद ,सुशिल कुमार मिश्र,सुशिल यादव,मंजय कुमार,सुमित कुमार,अभिमन्यु कुमार,सुमन कुमार,अभय कुमार,अमन कुमार,गुड्डू कुमार आदि दर्जनों उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM