स्वतंत्रता दिवस पर चौतरवा क्षेत्र में जश्न ए आजादी में सराबोर आन-बान-शान से लहराया तिरंगा

सरस् संगम (कार्यलय)बगहा/चौतरवा से पिन्टू कुमार की रिपोर्ट:- चौतरवा।15 अगस्त के पावन अवसर पर 73वें स्वतंत्रता दिवस पर गुरुवार को चौतरवा क्षेत्र में जश्न ए आजादी में जिले के ग्रामीण और जिले के पूरे क्षेत्र में आन-बान-शान के साथ तिरंगा लहराया गया। सुबह तिरंगा लहराते विभिन्न विद्यालयों के बच्चों की टोली सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा की धुन के साथ मार्चपास्ट करती निकली तो पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का ज्वार फूट पड़ा। वही चौतरवा ,बथुवरीया थाना, नदी थाना में थानाध्यक्ष ने पूरे शान से तिरंगा झंडा लहराया । वही आये हुए आगन्तुक को थानाध्यक्षो ने अपने भाषण के दौरान कहा कि मेरे लिए देश सर्वो परी है। हमारे देश के लोग देश की आजादी की जंग में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले उन अमर सेनानियों की याद और सम्मान में करना चाहिए। जगह-जगह, चौक -चौराहों, बाजारों में युवाओं के साथ सभी सदस्यों ने पूरे जोश के साथ ध्वजारोहण किया। इस मौके पर जिले व मंडल के सभी सरकारी, अर्ध सरकारी, गैर सरकारी दफ्तरों में भी ध्वजारोहण किया गया। शहर में साफ-सफाई, चौराहों पर विद्युत झालरों की आकर्षक सजावट के बीच गुब्बारे से बना तिरंगा लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता नजर आया। जश्न ए आजादी के पर्व पर प्रात:काल से बच्चे, नौजवान, बूढ़े, ऑटो चालक, ई-रिक्शा, रिक्शा चालक तिरंगा लेकर सड़क पर उतर गए। चहुंओर देशभक्ति के गीत बजने से माहौल खुशनुमा हो गया। जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, पुलिस लाइन, थानों, डीरेका, पूर्वोत्तर रेलवे, व्यापारिक संगठनों के कार्यालयों में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM