पूर्वी चंपारण के हरसिद्ध्ी से हत्यारोपी महिला गिरफ्तार, पूछताछ के बाद भेजा गया जेल

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो सोनुभरात द्वाज की रिपोर्ट:- मुफ़स्सिल पुलिस ने पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्ध्ी थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव से एक हत्यारोपी महिला को गिरफ्तार की है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार महिला ललिता देवी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि 6 जुलाई 19 को थाना क्षेत्र के रामपुर बैरागी गांव में लक्ष्मी देवी नामक महिला की हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या बेलन से गला दबाकर की गई थी। इसी मामले में पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्ध्ी थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव की ललिता देवी को आरोपी बनाया गया था। जिसे पुलिस रविवार की रात उसके घर से गिरफ्तार कर ली है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM