महावीरी झंडा त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील। जुलूस की होगी वीडियोग्राफी, अश्लील तथा भड़कीले गाना बजाने पर होगी कार्रवाई।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नागपंचमी के अवसर पर महावीरी झंडा का त्योहार आज दिनांक-5.08.2019 को मनाया जा रहा है। महावीरी झंडा के अवसर पर हिन्दु समुदाय के व्यक्तियों द्वारा जुलूस निकाला जाता है। जुलूस में सम्मिलित लोगों द्वारा लाठी/भला/फरसा/तलवार आदि परम्परागत हथियारों से लैस होकर खेल का प्रदर्शन किया जाता है। इस अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था बनाये रखने के उद्येश्य से जिलाधिकारी, डाॅ0 निलेश रामचंद्र देवरे, पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री जयंत कांत एवं पुलिस अधीक्षक, बगहा, श्री राजीव रंजन द्वारा निर्गत संयुक्त आदेश के द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों/कर्मियों को सतत निगरानी रखने का निदेश दिया गया है। जिलाधिकारी, डाॅ0 देवरे द्वारा जिले में महावीरी झंडा त्योहार को पूर्ण शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गयी है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर निकलने वाले जुलूस की वीडियोग्राफी भी करायी जायेगी तथा अश्लील तथा भड़कीले गाना बजाने वालों तथा अभद्र नारा का प्रयोग करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में ही सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थानीय गणमान्य नागरिकों के साथ शांति समिति का गठन करते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु निदेशित किया जा चुका है। महावीरी झंडा त्योहार के अवसर पर साम्प्रदायिक गड़बड़ी फैलाने वाले अवांछनीय तत्वों/अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों तथा धार्मिक विद्वेष फैलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु जिलास्तर पर समाहरणालय में दूरभाष संख्या-06254242534 पर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। यह नियंत्रण कक्ष दिनांक-6.08.2019 की संध्या 10.00 बजे तक लगातार कार्यरत रहेगा। वहीं जिलास्तर के अतिरिक्त अनुमंडल/पुलिस अधीक्षक/पुलिस केन्द्र/नगर थाना, बेतिया में भी नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। पुलिस अधीक्षक, बेतिया के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या-06254242886 है। वहीं पुलिस अधीक्षक, बगहा का 06251226449, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया का 06254242513, अनुमंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज का 06253242214, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा का 06251226378, पुलिस केन्द्र, बेतिया का 06254232450 एवं नगर थाना, बेतिया का नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या-06254242442 है।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM