प्रत्येक बूथ पर 5 सदस्य बनाने का लिया संकल्प--इफ्तेखार अहमद उर्फ मुन्ना त्यागी

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट पश्चिम चंपारण बेतिया। पश्चिम चंपारण जिला के बेतिया महाराजा पुस्तकालय के प्रांगण में राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष इफ्तेखार अहमद मुन्ना त्यागी के अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें शहीद जगदेव प्रसाद की पुण्यतिथि मनाई गई। उक्त बैठक में बेतिया जिला के सदस्यता अभियान के प्रभारी पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण यादव, प्रदेश महासचिव फैयाज आलम कमाल, पूर्व विधायक सतीश पासवान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी ने शहीद जगदेव प्रसाद को याद करते हुए उनके द्वारा समाज में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके बताए रास्तों पर चलने का आवाहन किया। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद उर्फ मुन्ना त्यागी ने कहा कि साथ ही प्रदेश से जिला तक चल रहे राजद की सदस्यता अभियान पर भी चर्चा हुई। सदस्यता अभियान को और मजबूती से आगे बढ़ाने एवं ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम किया जाएगा। सभी ने सदस्यता अभियान को मजबूती देने का संकल्प किया। जिला के प्रत्येक बूथ पर 5 से अधिक सदस्य बनाने का कार्य किया जाना है। इस सदस्यता अभियान में सभी कार्यकर्ता बढ़-चढ़ कर राजद के नीति को बताते हुए सदस्य बनाने के लिए कदम बढ़ा रहे हैं। उक्त बैठक में युवा राजद के जिला अध्यक्ष इंद्रजीत यादव, आपदा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रणविजय यादव देवी, लाल यादव सय्यद सखी अहमद, राजदेव चौधरी, बिनय यादव, शकुंतला देवी विवेक चौबे, असद देवराजी, सादिक खान, अमजद खान, मुकेश यादव, हरिशंकर यादव, दिनेश यादव, हरीश कुशवाहा, डॉक्टर के वि जेड हवारी, सुरेंद्र मुखिया बलिराम पांडे, साहेब हुसैन अंसारी, डॉक्टर अमीन, मुट्ठी यादव, विजय यादव, मुकेश यादव, गणेश यादव, जाकिर हुसैन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM