सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता जीवन भर शिक्षा की ज्योति जलाते रहता है मझौलिया पश्चिम चंपारण आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय सरिस्वा के प्रधानाध्यापक घनश्याम पांडे की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अंचल सचिव शिव शंकर पांडे ने की विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामाशंकर सिंह ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता जीवन भर समाज में शिक्षा की ज्योति जलाते रहता है घनश्याम पांडे एक कर्तव्यनिष्ठ मिलनसार बच्चों में लोकप्रिय तथा कुशल प्रशासक रहे हैं उनकी सेवानिवृत्ति पर शिक्षक संघ बच्चे तथा शिक्षा प्रेमी उदास है लेकिन नौकरी में एक ना एक दिन सब को रिटायर होना ही पड़ता है अपनी विदाई समारोह में भाव विह्वल घनश्याम पांडे ने कहां की सब के सहयोग से ही किसी कार्य को सफल बनाया जा सकता है उन्होंने विद्यालय शिक्षकों छात्रों और शिक्षा विभाग के संघ कर्मियों तथा पदाधिकारियों को साधुवाद देते हुए आभार प्रकट किया इस अवसर पर प्रखंड साधन सेवी अनिल कुमार सिंह एमडीएम प्रभारी सचिन कुमार प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद कुमार शर्मा मोहम्मद शहाबुद्दीन मनोज झा सुरेश राम मकसूद आलम सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र और शिक्षा प्रेमी उपस्थित थे कार्यक्रम उपरांत विद्यालय के छात्रों ने प्रधानाध्यापक घनश्याम पांडे को बाहों में भर लिया और कहां की सर आपकी दी गई शिक्षा कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन जीवन भर अनुपालन करेंगे

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM