सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- दिनदहाड़े गोली मारकर 32 वर्षीय युवक की हुई हत्या बेतिया नगर के काली बाग ओपी थाना के पश्चिम दिशा में लगभग 20 फीट की दूरी पर शनिवार की लगभग 12:30 बजे अपराधियों ने एक 32 वर्षीय युवक को गोली मारकर कर दी हत्या हत्या की सूचना पर काली बाग ओपी थाना घटनास्थल पर सिद्ध पहुंचकर मामले को शांत कराते हुए घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां सदर अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया मृतक की पहचान काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के काली बाग निवासी व्यास खलीफा का 32 वर्षीय पुत्र संजीव उर्फ लड्डू के रूप में हुई है बताया जाता है कि मृतक संजीव उर्फ लड्डू किसी आवश्यक कार्य से घर से निकल कर काली बाग ओपी थाना चौक पर जा रहा था कि अचानक पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने गोली से उसे हत्या कर दें गोली मृतक के सर एवं छाती चिकित्सकों द्वारा इस बात की घोषणा करने के उपरांत के युवक की मृत्यु हो गई है परिजनों में कोहराम मच गया उक्त घटना की सूचना पाते ही अस्पताल की सुरक्षा के लिए एसडीपीओ सदर पंकज रावत ओपी प्रभारी एवं महिला थाना के थाना अध्यक्ष सहित काफी संख्या में सशस्त्र बल सदर अस्पताल में स्थापित किया गया ताज पर यह है कि घटना के बाद देखते ही देखते सदर अस्पताल का संपूर्ण प्रांगण पुलिस छावनी में तब्दील हो गई साथ ही साथ इस घटना के पीछे पुराना जमीनी विवाद बताया जा रहा है घटना पर उपस्थित एसडीपीओ पंकज रावत ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी एवं दोषी व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM