सरपंच की संदेहास्पद स्थिति में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- ।थाना क्षेत्र के मझरिया शेख पंचायत के सरपंच केदार साह की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी।सूचना पाकर मझौलिया थाना पहुची दरोगा सीके तिवारी ने सरपंच की पत्नी नैन तारा देवी ने बताया कि बीती रात्रि करीब दस बजे मेरे पति केदार साह बेतिया से अपना मकान ढलवा कर वापस घर आये तो बताया कि मेरे सीने में काफी दर्द हो रहा है तो मैंने कहा कि आपको तो गैस बराबर होता है गैस की दवा खा लीजिये और मैं आपका पीठ दबा देती हूं,पीठ दबाने के क्रम में ही उन्हें आराम मिला और ओ सो गये तबतक मेरी छोटी सी 3 वर्षीय बच्ची सपना दूध पीने के लिए तंग करने लगी तब मैं घूमकर दूध पिलाते सो गई सुबह उठा तो देखा कि मेरे पति अभीतक सोये हुये है जगाया तो देखा कि ओ अब इस दुनिया में नही है।जैसी मुह वैसी चर्चा पंचायत क्षेत्र के बहुत नागरिकों का कहना था कि मेरे सरपंच बहुत ही दयालु थे,किसी की बेटी या बहन की शादी में आगे बढ़कर साथ देते थे।वही कईयों का कहना था कि परिवारिक कलह और अन्य कारणों के चलते इन्होंने अपने गले में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर तथा कईयों का कहना था कि सरपंच साहेब का दिल के दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।आनन फानन में शव को अहले सुबह पंचतत्वों में विलीन कर दिया गया। बताते चले कि जब आकास्मिक मौत हुई थी तो क्यों आनन फानन में शव को जलाया गया। थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि मझरिया शेख के सरपंच केदार शाह की मौत हार्ट अटैक से हुई है पुलिस द्वारा इस बारे में परिजनों सहित दर्जनों लोगों से पूछताछ की गई तो किसी तरह की संदेहास्पद बात सामने नजर नहीं आई उनकी मौत स्वाभाविक प्रतीत होती है

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM