संदेहास्पद स्थिति मे ट्रेक्टर चालक की मौत।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/जगदीशपुर से ब्यूरो रिपोर्ट:- संदेहास्पद स्थिति मे ट्रेक्टर चालक की मौत हो गयी है। थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि जमुनिया कचहरी टोला के रामचन्द्र पासवान (45) कि मृत्यु संदेहास्पद स्थिति मे हो गयी है। मृतक कि पहली पत्नि कि मृत्यु दस वर्ष पूर्व हो चुकी है। जिससे दो लड़की एवं एक लड़का है। बड़ी लड़की अंजली कि शादी मझौलिया के बैठनिया मे हुई है। इधर एक वर्ष से मृतक रामचन्द्र पासवान मुन्नी देवी नामक महिला से शादी कर परिवार से अलग अहवर तिवारी बाजार मे सुधीर नाथ तिवारी के मकान मे किराया का रूम लेकर मुन्नी देवी के साथ रहता था। और इनरवा के रेयाज मियां का ट्रेक्टर चलाता था। और इनरवा से ईंट लाकर जगदीशपुर मे बेचता था। इधर सोमवार को मुन्नी देवी द्वारा मृतक के लड़की अंजली के मोबाईल पर सूचना दिया गया कि उसके पिता की रात मे जहर खा लेने से उनकी मृत्यु हो ग ई है। जब अंजली घटना स्थल पर पहुंची तो रूम का शटर गिरा हुआ था। जब शटर उठाई तो उसके पिता रामचन्द्र पासवान मृत पड़े हुऐ थे। और उसकी सौतेली मां मुन्नी देवी फरार थी। अंजली ने मुन्नी देवी पर अपने पिता को जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाई है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमाटम हेतू बेतिया भेज दी है। तथा अंजली के द्वारा दिऐ हुऐ आवेदन पर मुन्नी देवी और अज्ञात पांच लोगों पर हत्या कि एफ आईआर दर्ज कर ली गयी है। साथ ही हत्या के संबंध मे जांच शुरू कर दी गयी है।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM