सम्मानजनक वेतनमान और सेवा शर्त ही मेरा लक्ष्य : केदार पांडेय

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- शिक्षकों के सम्मान जनक वेतनमान और सेवा शर्त हेतु मै और शीर्ष संघीय पदाधिकारी एकजुटता के साथ सरकार से लड़ रहे हैं । आनेवाले दिनों में यह हमारे नियोजित शिक्षकों को मिलकर रहेगा और यह हमारे नेतृत्व की ऐतिहासिक जीत होगी। उक्त बातें बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य अध्यक्ष केदार नाथ पांडेय ने अपने संबोधन में कहा। वे +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय के केदार प्रसाद सभागार में शिक्षकों की सभा को संबोधित करता थे। शिक्षकों के वेतनमान की लड़ाई वर्षों से चल रही है लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं निकला है। आगे का आंदोलन कैसे निर्णायक हो इसी दौरे पर श्री पाण्डेय यहां पहुंचे थे और जिला सचिव भोट चतुर्वेदी के नेतृत्व में इस आयोजन को मूर्त रूप दिया गया था। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक देवेन्द्र कुमार गुप्ता ने की जबकि संचालन युवा कवि साहित्यकार मुकुंद मुरारी राम ने किया। स्वागत संबोधन और विषय प्रवेश कराते हुए भोट चतुर्वेदी ने कहा कि संघ ने आस्था जितनी जरूरी है उससे कहीं ज्यादा संघीय नेतृत्व में आस्था की जरूरत है जिसकी कमी सदस्यों ने देखी जा रही है। अनुमंडल सचिव लोकेश कुमार पाठक ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के साथ हमेशा कदम से कदम मिलाकर हैं चलते रहें हैं परन्तु अतिथि शिक्षकों के साथ जो छलावा हुआ है वह बहुत ही नीनदनीय है और इसका समाधान तत्काल होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों ने अपनी अपनी समस्याओं को लिखित रूप से ही विधान पार्षद सह राज्य अध्यक्ष केदार पांडेय को दिया और सकारात्मक परिणाम हेतु गुहार लगाई।मधुसूदन चतुर्वेदी , रामेश्वर सिंह, राज्य कार्यकारिणी मो.सनाउल्लाह , शेख मो.युनूस , सत्येन्द्र दुबे , किशोरी दास , अरविंद तिवारी, शिव कुमार साह, मधुरेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया। उक्त अवसर पर प्रधानाध्यापक सरोज सिंह , अशोक पाण्डेय,इम्तेयाज अहमद , जमील अहमद, हारून अंसारी,सोहराब अंसारी, संदीप सिंह , धन्नजय कुमार , चिंताहरण , रतीश रंजन सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM