₹1 का छोटा सिक्का बना परेशानी का सबब

सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी 
की रिपोर्ट 8/4/18

₹1 का छोटा सिक्का बना परेशानी का सबब

एक जमाना था जब आप किसी ऑटो या रिक्शे पर सवार होते थे तो वह पहले ही पूछ लेता था खुदरा पैसा है अगर आपके पास खुदरा पैसा है तो आप सवारी करिए नहीं तो सड़क पर खड़े रहिए और अब जमाना आ गया है कि आपके पास अधिक खुदरा पैसा है तो आपको सवारी ही नहीं कराएंगे ऐसे लोगों का मानना है कि बाजार में खुदरा पैसा खासकर एक छोटे सिक्के के परिचालन पर रोक है जबकि वास्तविकता ऐसी नहीं है वास्तविकता यह है कि सिक्के के चलने पर किसी भी प्रकार की कोई रोक नहीं है उसके बाद भी अफवाहों का बाजार गर्म है बगहा में सिक्के को लेकर अफवाहों का बाज़ार गर्म है एक रुपए के छोटे सिक्के को लेकर आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है ऐसे कहे तो सिक्के का हर एक की जिंदगी में काफी महत्व होता है चाहे पूजा हो या फिर कोई शुभ कार्य सभी कार्यों में सिक्के का अपना ही महत्व होता है निम्न मध्यम वर्गीय परिवार का सपना इन्हीं एक सिक्के से पूरा होता है हर दिन एक सिक्का पाई पाई जोड़कर एक मध्यम वर्गीय परिवार अपने लघु बचत के जरिए जीवन के कई छोटे छोटे सपने को पूरा करता है अब इनको को खोटा सिक्का बताया जा रहा है कि ₹1 के छोटे सिक्के बंद होने की अफवाह लोगों से लेकर दुकानदार के लिए सिरदर्द बन गया है कोई भी व्यक्ति छोटा सिक्का लेने के लिए तैयार नहीं है दुकानदार परेशान है कि आखिरकार जो सिक्के के उनके पास है उनका क्या करें क्योंकि ग्राहक सिक्के ले नहीं रहे हैं बैंक इन्हें जमा कर नहीं रहा है पिछले तीन चार महीनो  दिनों से ₹1 के छोटे सिक्के को लेकर किचकिच हो रही है न ग्राहक सिक्के लेने को तैयार हो रहा है ना ही दुकानदार ले रहा है जबकि बाजार में सिक्कों की भरमार है ₹1 से लेकर ₹10 के सिक्के पिछले तीन महीनों से बैंकों ने ख़ूब बांटे है पिछले 3 महीने से बैंकों में नकदी संकट चलने के कारण बैंकों के पास जितने सिक्के पड़े थे धीरे-धीरे करके उन्हें बाजार में ला दिया है इसलिए अब कहीं पर कोई सामान खरीदने पर दुकानदार सिक्के जरूर पकड़ा देता है ,₹10 सिक्के खूब चल रहे हैं दिक्कत ₹1 के छोटे सिक्के को लेकर हो रही है सिक्के बंद होने की अफवाह के कारण लोगों के दिलों में यह बात बैठ गई है कि छोटे सिक्के बंद हो गये हैं इसलिए वाह ले नहीं रहे जबकि ऐसा कुछ नहीं है कोई भी सिक्का बंद नहीं हुआ है अगर कोई भी व्यक्ति और दुकानदार सिक्के लेने से इंकार करता है तो वह भारतीय मुद्रा का अपमान है ऐसा करने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है कोई भी व्यक्ति या दुकानदार सिक्के नहीं ले रहे हो तो आप अपनी नजदीकी पुलिस थाने पर उसके खिलाफ यफ.आई.आर दर्ज करा सकते हैं

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM