सरस संगम बगहा से * चंदन कुमार * कि रिपोर्ट
*भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस को पुरे हर्षोल्लास के साथ मनाया।*
भाजपा की विचाराधारा देश के अखंडता एवं एकता को बनाये रखेगी।: सोमेश पाडेय,जिला मिडिया प्रभारी
बगहा(प0च0) नगर के पठखौली स्थित शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव के अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा के जिला मिडिया प्रभारी सोमेश पांडेय रहे। वही संबोधन के दौरान भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक दल हि नही, विचार भी हैं। जो राष्ट्र निर्माण व मजबूत भारत एवं विकसित भारत का सपना, संयोता है। और उस दिशा पर कार्य करता हैं। उक्त बातें जिला मिडिया प्रभारी सोमेश पांडेय ने कहा। वही जिला अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव ने अपने अध्यक्षीय संबोधन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सशक्त राष्ट्र, अमन शांति का राष्ट्र एवं राष्ट्रवादी विचार धाराओं को बनायें, बचायें एवं बचायें रखने वाली पार्टी हैं। इस दौर में जहां हम सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में केवल भाजपा की विचाराधारा देश के अखंडता एवं एकता को बनाये रखेगी। इस अवसर के दौरान महामंत्री- रत्नेश पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी- सुमित श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष बगहा 2- अवधेश कुमार गुप्ता, मो०कलाम, कृष्ण कसेरा एवं कमल क्लब के युवागण सम्मलित रहे।

No comments:
Post a Comment