सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी
की रिपोर्ट 10/4/18

बगहा, एक सप्ताह के प्रवास के बाद सोमवार को स्वच्छाग्रहियों का जत्था प्रखंड से वापस हो गया । अपने एक सप्ताह के प्रवास के दौरान 52 सदस्यी स्वच्छाग्राहियों की टीम के द्वारा प्रखंड बगहा दो के दर्जन भर पंचायतों के वार्डवासियों को खुले में शौच नही करने लिए जागरूक किया गया।

प्रखंड बगहा दो के बीडीओ अशोक कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 52 सदस्यी स्वच्छाग्रहियों की टीम के द्वारा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में लोगों को शौच के व्यवहार में परिवर्त्तन को लेकर जागरूक किया गया। उन्होने बताया कि टीम के सदस्यों के द्वारा पूरी ईमानदारी के साथ हीं प्रखंड के एक दर्जन पंचायतों के वार्डो में जागरूकता अभियान चलाया गया। एवं लोगों को खुले में शौच नही करने एवं प्रत्येक घरों में शौचालय निर्माण कराने को लेकर जागरूक किया गया । उन्होने बताया कि इस अभियान के दौरान प्रखंड के करीब आधा दर्जन पंचायतों के आधा दर्जन वार्डो को ओडीएफ
किया गया। इसको लेकर प्रखंड के बीडीओ स्वच्छाग्रहियों के इस प्रयास की सराहा की एवं पूरे टीम को इस कार्य के लिए धन्यवाद भी दिया। इस अवसर पर प्रखंड के बीडीओ के अलावें बीएओ विनय कुमार, बीईओ, सुभाष बैठा, शमी अहमद , प्रखंड सांख्यिाकि पदाधिकारी मो. इस्हाक आदि मौजूद थे ।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM