एनएच28बी पर अपर्णा सिंह बहुरानी की गाड़ी में हवा लेने के लिए जब ड्राइवर ने गाड़ी रोकी तब दृश्य देखने लायक था

सरस संगम बगहा चंदन कुमार
बगहा :- एनएच28बी पर अपर्णा सिंह बहुरानी की गाड़ी में हवा लेने के लिए जब ड्राइवर ने गाड़ी रोकी तब दृश्य देखने लायक था

बगहा :- बिहार राज्य बाल संरक्षण आयोग पूर्व सदस्या अपर्णा सिंह बहुरानी एक कार्यक्रम समारोह में जाते वक्त रास्ते में गाड़ी में हवा भरवाने के लिए जब ड्राइवर ने बगहा एनएच28बी पर गाड़ी रोकी और उन्हें वहाँ जो दृश्य देखने को मिला।उसके लिए शब्द कम पड़ गए। जब बहुरानी जी अपने गाड़ी में हवा लेने के लिए दुकान पर आई तो वहां पर एक लड़की हवा भरते हुए नजर आई जो दुकान पर रहती थी।जिसका नाम रितु है।
रितु कुमारी के जज्बे को देखकर बहुरानी अपने को रोक नही पायी।गाड़ी से तुरन्त उतरकर उस बच्ची को गले से लगा लिया।रितु कुमारी के जज्बे को सलाम किया और उन्होंने बताया कि हमारी बेटियाँ अपने परिवार को चलाने के लिए पढ़ायी के साथ-साथ ऐसा रोज़गार भी कर रहीं हैं,जिसे देखकर बहुत खुशी हुई पढ़ाई के साथ साथ काम भी कर रही हैं।जिसे देखकर नारी शक्ति को हृदय से नमन की और रितु कुमारी को इस जज्बे के लिए दिल से आशीर्वाद दिया।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM