प्रथम व द्वितीय स्थान लाने पर SC ST कर्मचारी संघ ने हर्ष व्यक्त कर दी शुभकामना*

सरस संगम बगहा चंदन कुमार 
बगहा। :- *UPSC 2017 में अनुदीप दुरिशेट्टी व अनु कुमारी मेघवाल के देश भर में क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान लाने पर SC ST कर्मचारी संघ ने हर्ष व्यक्त कर दी शुभकामना*
  

बगहा (28 अप्रैल2018)  UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) 2017 का रिजल्ट जारी होते ही IAS में चयनित हुए लोगों को बधाई व शुभकामना देने का सिलसिला जारी है तथा हर ओर खुशी की लहर दौड़ गई है। खबर के अनुसार दलित वर्ग से आने वाले अनुदीप दुरिशेट्टी और अनु कुमारी मेघवाल को देश भर में क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान लाने पर ''अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ'' बिहार प्रदेश के पश्चिम चम्पारण जिला के बगहा 1अंचल इकाई ने हर्ष व्यक्त कर उन्हें शुभकामनाएँ व्यक्त की है। संघ के अंचल सचिव राजु साह ने कहा कि दलित समुदाय के बच्चे भी प्रतिभावान हैं और विभिन्न क्षेत्रों में समय समय पर अपनी काबिलियत दिखाते रहे हैं तथा भविष्य में भी देश की सेवा में अपना परचम लहराएँगे। यह सब बेहतर शिक्षण, लगन व परिश्रम का फल है। वही मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार 'राउत' ने कहा कि दलित वर्ग के लोग वर्तमान समय में शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहें हैं सरकार व समाज द्वारा सिर्फ उचित व समान अवसर के साथ अनुकूल परिस्थिति व सकरात्मक सहयोग की दरकार है। आगे बताया कि महाराष्ट्र के गिरीश बडोले ने भी UPSC परीक्षा में देश में 20 वां व महाराष्ट्र राज्य में प्रथम स्थान ला कर गौरवांवित किया है उनके सहित तमाम विजयी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 
दुसरी ओर बिहार महादलित परिसंघ (राष्ट्रीय) के बगहा पुलिस जिला अध्यक्ष अनिल कुमार (राउत) ने भी सभी के सफलता पर हर्ष व्यक्त कर सभी विजयी परीक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बधाई देते हुए शुभकामना दिया। 
रुपम कुमारी, तिरेँद्र राम, शैलेश पासवान, अनिल कुमार, प्रेम किशोर गोंड ओमप्रकाश रजक, गुड्डू कुमार, राकेश राम, क्षमेंद्र भारती, महेश रजक, छोटेलाल राम सहित अन्य लोग भी बधाई दिए।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM