सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी
की रिपोर्ट 11/4/18
40 जगहों पर नाइट विजन कैमरे
शहर की निगहबानी में उच्च शक्ति के नाईट विजन सीसी टीवी कैमरे यूनी-पोल के माध्यम से होगी। डिस्प्ले के माध्यम से इसका नियंत्रण एसपी ऑफिस से होगा। नप बोर्ड ने पूर्व में शहर के 26 सार्वजनिक स्थानों का चयन कर एसपी से सहमति मांगी थी। एसपी जयंतकांत ने नप के प्रस्ताव पर सहमति देने के इसके लिए कुछ और स्थानों को चिन्हित किया है। नप सभापति गरिमा सिकारिया ने बताया प्रस्तावित 26 के बजाय कुल 40 स्थानों पर यूनी पोल के माध्यम से उक्त कैमरों को लगवाने का अनुरोध पुलिस अधीक्षक ने किया है। उन्होंने बताया कि एसपी के सहमति सहित सुझाव संबंधी पत्र पर विचार को लेकर नप बोर्ड की विशेष बैठक बुधवार को आहुत की गई है। सभापति श्रीमती सिकारिया ने बताया कि बिहार के अनेक शहरों में अनुबंध के आधार पर उपरोक्त कैमरे लगाने वाली पटना की कंपनी ‘ऐम एडकॉम के प्रबंध निदेशक को भी बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया गया है। नप बोर्ड में सहमति बनने के आधार पर पूर्व के प्रस्ताव में सुधार किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment