सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी 
की रिपोर्ट 11/4/18

शहर में यूनिपोल लगाने पर आठ लाख से बोली

सभापति गरिमा सिकारिया ने बताया कि एक यूनि-पोल का शुल्क 20 हजार निर्धारित किया गया है। इस प्रकार प्रस्तावित कुल 40 पोलों के लिए आठ लाख ने बोली लगेगी। निविदा के आधार पर चयनित एजेंसी से सात साल के लिए नप अनुबंध करेगा। एनआईटी में हर तीन साल पर दस फीसदी शुल्क बढ़ाने का प्रावधान होगा। श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसकी निविदा शहर लगने वाली होर्डिग की निविदा से अलग होगी। नाईट विजन सीसी टीवी को ले यूनिपोल लगाने के लिए चयनित स्थानों में बाजार समिति गेट, हरिवाटिका चौक, बस स्टैंड, स्टेशन चौक, कलेक्ट्रेट चौक, मोहर्रम चौक, उज्जैन टोला रोड, सागर पोखरा, जनता सिनेमा चौक, सर्किट हाउस, सोआबाबू चौक, स्टेट बैंक मेन ब्रांच के पास, लाल बाजार चौक, भारतीय वस्त्रालय चौक, छावनी चौक, हॉस्पीटल रोड, उत्तरवारी पोखरा, बसवरिया में इमली चौक, पीपल चौक आदि स्थानों का चयन नप बोर्ड ने सर्व सहमति से है। वही एसपी ने इनके अलावें रेलवे स्टेशन, सुप्रिया सिनेमा चौक, उर्वसी सिनेमा, राज कचहरी, महेश्वर नाथ महामाया महिला कॉलेज, लिबट्री सिनेमा चौक, संत कबीर चौक, इंदिरा चौक, खिरिया घाट, संतघाट, नया बाजार चौक आदि को जोड़ कर सूची को 26 से 40 तक पहुंचा दिया है।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM