सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी चम्पारण
की रिपोर्ट 15/4/18
कुअरापट्टी गांव के उत्तर सरेह में शनिवार की दोपहर एक 55 साल के वृद्ध के शव मिला । सूचना मिलने पर शनिचरी थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान ग्रामीणों से कराई। लेकिन किसी ने शव को नहीं पहचाना।
थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया स्वभाविक मौत लग रहा है ।हालांकि जांच के बाद मामले की सच्चाई पता चल पाएगी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान के लिए पूछताछ भी की। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि मृतक गांव मे भीख मांगने के बाद सड़क किनारे परती पडे़ एक खेत मे जाकर अपने साथ लिए खाने के समान को लेकर खाने लगा और वही पर बैठकर आराम करने लगा । उसने एक घंटा बाद वह वही पर अचेत होकर मरा पडा देखा गया। ग्रामीणों के द्वारा देखने के बाद इसकी जानकारी शनिचरी थाने को देने की बात बताई गई । थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए बेतिया एमजेके अस्पताल भेज दिया है । खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नही हो सकी थी । थानाध्यक्ष ने बताया कि शव के शिनाख्त के बाद मौत के रहस्य पर पर्दा उठेगा

No comments:
Post a Comment