सरस संगम* चंदन कुमार /सत्येन्द्र कुमार *
बगहा पश्चिमी
की रिपोर्ट 11/4/18
करंट से एक की मौत, दो जख्मी
जमुनिया पुरवारी टोला में मंगलवार की देर शाम करंट लगने से दूसरी कक्षा के छात्र खेसारी राम (7) की घटना स्थल पर मौत हो गयी। जबकि लालमुनी देवी (40) व उसका पुत्र कुंदन कुमार (18) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक खेसारी राम के पिता नंदकिशोर राम ने बताया कि वह दोपहर में अपने छोटे बेटे विकास कुमार (3) व पत्नी संगीता देवी के साथ अपना इलाज कराने जगदीशपुर बाजार चला गया। संध्या में लौटा तो देखा कि उसके बेटे का शव घर में पड़ा है। लोगों ने बताया कि कुंदन कुमार बिजली का तार ठीक कर रहा था। इसी बीच कुंदन कुमार व उसका पुत्र खेसारी राम करंट के चपेट में आ गया। उन्हें बचाने गयी लालमुनी देवी भी करंट का शिकार हो गयी। लोगों ने तीनों को छुड़ाया तब तक उसके बेटे की मौत हो गयी थी। लोगों ने उसके शव को रोड से उठाकर घर मेें रख दिया था। इधर घायल मां व बेटे का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है। इधर एमजेके अस्पताल में भर्ती लालमुनी ने बताया कि घटना उसके घर में घटी है। खेसारी की मृत्यु के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है।

No comments:
Post a Comment