IPL: मैच के दौरान मैदान में फेंके गए जूते, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी चम्पारण
की रिपोर्ट 10/4/18

IPL: मैच के दौरान मैदान में फेंके गए जूते, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

नई दिल्ली शहर के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के बीच खेले जा रहा आइपीएल मैच के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जूते फेंके। पुलिस ने आरोपी प्रदर्शनकारियों को को हिरासत में लिया है। प्रदर्शनकारियों की इस हरकत के चलते मैच कुछ देर के लिए बाधित भी रहा।
इससे पहले भी कावेरी प्रबंधन बोर्ड के गठन की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच शहर में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैचों के आयोजन के खिलाफ भी प्रदर्शन तेज थे। इस क्रम में आज कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प देखने को मिली।
आंदोलनकारियों द्वारा पीले रंग की जर्सी जलाने की एक घटना की भी सूचना मिली है। गौरतलब है सीएसके के खिलाड़ी पीले रंग के कपड़ों में खेलते नजर आते हैं।
पुलिस ने बताया कि टीवीके, वीसीके और कुछ मुस्लिम समूहों सहित तमिल समर्थित संगठनों ने दो स्थानों पर सड़क को अवरुद्ध किया। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। कुछ स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प देखने को मिली।
तमिल फिल्म जगत से जुड़े कुछ प्रमुख नामों ने भी प्रदर्शनों में हिस्सा लिया। प्रदर्शनों में तेजी की धमकी को देखते हुए पुलिस को क्रिकेटरों की सुरक्षा बढ़ानी पड़ी।
प्रदर्शनों के कारण पैदा हुए व्यवधान की वजह से सीएसके को आज के मैच के लिए स्टेडियम पहुंचने में थोड़ी देरी हुई। चिदंबरम स्टेडियम के आसपास कमांडो और त्वरित कार्रवाई बल के जवानों सहित 4000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
इससे पहले हुए प्रदर्शनों के दौरान कावेरी प्रबंधन बोर्ड का गठन नहीं करने को लेकर प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। इस मुद्दे को लेकर द्रमुक सहित तमिलनाडु के राजनीतिक दल पिछले एक सप्ताह से प्रदर्शन कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM