अनुदान का घर बनवाने में ही करें प्रयोग

सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी चम्पारण
की रिपोर्ट 22/4/18

अनुदान का घर बनवाने में ही करें प्रयोग
प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत मिले अनुदान के पैसों का उपयोग आप लोग घर बनाने में ही करें। अगर पैसों का दुरुपयोग होगा तो आपका घर नहीं बन पाएगा। उक्त बातें पश्चिम चम्पारण के उप विकास आयुक्त योगेन्द्र सिंह ने बेतिया प्रखंड के अहवर मझरिया में प्रधानमंत्री आवास योजना के जांच के दौरान कही।
डीडीसी बेतिया के बीडीओ संदीप कुमार के साथ मकानों की जांच करने पहुंचे थे। उन्होंने लाभुकों को बताया कि घर के निर्माण में यह ख्याल रखे की शौचालय व रसोई घर जरूर हो। उज्जवला योजना के तहत आप लोगों को गैस का कनेक्शन भी दिया जाएगा। वहीं अतिरिक्त मजदूरी का भुगतान मनरेगा के तहत 1.30 लाख रुपया किया जाएगा। बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 16-17 में आवास निर्माण के लिए चयनित लोगों को भवन निर्माण के लिए राशि दी जा चुकी है। डीडीसी ने उन्हें शीघ्र भवन निर्माण पूरा कराने को कहा। इस दौरान प्रखंड समन्वयक पुनम गुप्ता, ग्रामीण अवास सहायक, पर्यवेक्षक व ग्राम सेवक भी मौके पर मौजूद थे। डीडीसी ने एक-एक लाभुकों के दरवाजे पर जाकर हो रहे भवन निर्माण के कार्य को देखा। कई मुद्दों पर भवन निर्माण करा रहे लोगों को जानकारियां दी।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM