शिक्षकों की अब बहानेबाजी नही चलेगी।

सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी 
की रिपोर्ट 10/4/18

शिक्षकों की अब बहानेबाजी नही चलेगी।
सरकार ने शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ बनाने को लेकर शिक्षा विभाग ने एक नया एप तैयार

शिक्षकों की अब बहानेबाजी नही चलेगी। सरकार ने शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ बनाने को लेकर शिक्षा विभाग ने एक नया एप तैयार किया है। जिससे शिक्षकों की गति विधि पर हमेशा एप की नजर रहेगी।

बिहार शिक्षा परियोजना के बैनर तले सोमवार को बगहा अनुमंडल के छह प्रखंडो के सीआरसीसी व बीआरपी समेत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियो की एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन प्रखंड बगहा एक के पतिलार पंचायत के राजकीय बुनियादी मॉडल विद्यालय पतिलार परिसर में संपन्न हुई। बिहार इजी स्कूल ट्रैकिंग सह शाला सिद्धि के तहत संपन्न कार्यक्रम मेंे जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने प्रारंभिक विद्यालयों के ऑन लाइन अनुश्रवण हेतु इजी स्कुल ट्रैकिंग के माध्यम से प्रशिक्षक स्कुलो के ऑन लाईन करेगे। जिला से आये एआरपी रविन्द्र किशोर ने बताया कि एप डेवलप बिहार सरकार शिक्षा विभाग द्धारा किया गया है। उन्होने बताया कि वर्ग एक से आठ तक के बच्चो से संबंधित प्रश्नावली भरना है। जो सिधे एप के माध्यम से विभाग मे चली जायेगी। एडीपीसी राजेश कुमार रावत ने बताया कि विधालय की शैक्षणिक, भौतिक स्थित का आकलन ऑन स्प्ॉाट होगी। वही जिला से आये एसीपी परितोष कुमार झा ने बताया कि बगहा अनुमंडल के छह प्रखंडो क्रमश: रामनगर, बगहा एक, बगहा दो, मधुबनी, ठकराहा, भितहा व पिपरासी के सीआरसीसी अपने- अपने विधालयो मे जाकर ऑन लाईन एप के जरीये अनुश्रवण करेगे। मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बगहा एक बिनोद कुमार सिंह, शशिभूषण शर्मा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बगहा दो सुभाष बैठा समेत दर्जनो की संख्या मे सीआरसीसी, बीआरपी कार्यक्रम मे शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM