बेतिया/बगहा में शांतिपूर्ण रहा बंद, नहीं चले वाहन

सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी 
की रिपोर्ट 10/4/18

बेतिया में शांतिपूर्ण रहा बंद, नहीं चले वाहन

बेतिया / बगहा में भारत बंदी शांतिपूर्ण माहौल में आंशिक रूप से सफल रहा। गांव-देहात से वाहन जिला मुख्यालय के लिए नहीं चल पाए। शहर में सड़कों पर पर्व के दिनों की तरह सन्नाटा रहा। बानुछापर में जाम कर प्रदर्शन कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं झारखंड, पश्चिम बंगाल, पटना,बगहा से बसों का परिचालन बेतिया के लिए नहीं हो पाया। लगभग 90 प्रतिशत बसें स्टैण्ड में ही खड़ी रह गयी। पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने बताया कि कही भी अप्रिय घटना नहीं घटी है। पूरे जिले में शांति व्यवस्था कायम थी। लोग बिना डर के अपने कामों के लिए घरों से निकले और काम को पूरा किया। तीन लोगों को डिटेन किया गया था। जिन्हें बाद में बांड बनवाकर मुक्त कर दिया गया है। मंगलवार की सुबह से बंदी को लेकर लोगों के मन में आशंका व भय का माहौल था। सुबह में दुकानें स्वत: बंद थी। बाद में पुलिस की चौकसी व आन्दोलनकारियों को नहीं देखकर धीरे-धीरे दुकानें खुलने लगी। पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने स्वयं व्यवसायिक इलाकों का दौरा कर व्यवसायियों से बिना भय का दुकान खोलने का अनुरोध किया। दोपहर तक बहुतायत संख्या में दुकानें खुल चुकी थी। लेकिन सड़कों पर अन्य दिनों की अपेक्षा कम आवाजाही देखकर बंद का एहसास हो रहा था। उधर बेतिया- लौरिया पथ में सिरिसिया अड्डा के पास लोगों ने टायर जलाकर यातायात ठप कर दिया। दोपहर तक सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी थी। प्रदर्शनकारियों ने एम्बुलेंस व अन्य आवश्यक सेवाओं को बाधित नहीं किया। उन्हें आने जाने के लिए रास्ता दिया जा रहा था।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM